"5,000 per girl"
दामिनी को श्रद्धांजलि देने हेतु जनसभा - on 29 Jan 2015 at 4 pm
766 days at Damini Chowk – We want “DAMINI LAWS”
28/01/2015
सेवा में,
प्रत्याशी, नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र, नई दिल्ली।
विषय:- सम Read more ... ज में हो रहे बलात्कार और महिला सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आपके विचार।
महोदय / महोदया जी,
सादर नमस्कार। जानकर प्रसन्नता हुई कि आप --- पार्टी /स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में नई दिल्ली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़े हैं। “16 दिसंबर क्रांति”, जो कि न तो एन०जी०ओ०/ न ही किसी राजनीतिक दल से संबंधित है। दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को दामिनी के साथ किए गये वहशियाना बलात्कार (जिसका 29/12/2012 को सिंगापुर में इलाज के दौरान देहांत हुआ) के विरोध में हजारों की संख्या में से आज भी जागरूक जनता दिनांक 24/12/2012 से जंतर मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। धरना प्रदर्शन को 2 साल से भी अधिक समय हो गया है। सरकार ने संबंधित कानूनों में कुछ बदलाव किया था, परन्तु खेद है कि उसका भी जमीनी स्तर पर सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। रोज ही महिलाएं यहाँ तक कि 5-6 साल की छोटी बच्चियों को भी दरिंदे बलात्कार का शिकार बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन व सरकारी तंत्र, मात्र आश्वासन देकर चुप हो जाते हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने के बावजूद दामिनी केस में अपराधियों को अब तक सजा नहीं हुई।
आने वाली दिनांक 29/1/2015 को जंतर मंतर पर दामिनी को श्रद्धांजलि देने हेतु ‘16 दिसंबर क्रांति’ के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया है (जो कि दामिनी बलात्कार घटना के बाद से हर महीने की 16 और 29 तारीख को आयोजित की जाती है) जिसमें कि आप अपने प्रतिनिधियों के साथ आमंत्रित हैं। यह किसी भी संस्था द्वारा आयोजित नहीं है। उपस्थित जनसमूह जानना चाहेगा कि दिल्ली, जो कि रेप कैपिटल बन गयी है, यहां पर बलात्कार न हों और महिलायें सुरक्षित हों सकें, चुनाव जितने के बाद आप और आपकी पार्टी कौन से ठोस कदम उठाएगी। चुनाव सर पर हैं और हम आपको आमंत्रित करते हैं कि जंतर मंतर पर आकर दिये गये मुद्दे पर भावी विधायक के रूप में अपने विचार व्यक्त करें। आने की सूचना भी देने की कृपा करें। हम लोग नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की हर गली मोहल्ले में जा कर इस बारे में बतायंगे कि हमारे उम्मीदवार जंतर मंतर पर आकर महिला अपराध के प्रति अपनी सोच से अवगत करायंगे!
धन्यवाद।
भवदीय संयोजक,
16 दिसंबर क्रांति
संपर्क करें : दामिनी चौक, जंतर-मंतर रोड, नई दिल्ली, भारत (पटेल चौक मेट्रो स्टेशन, गेट न 2)
फ़ोन / hike / WhatsApp : (+91) 888 266 16 29
ई-मेल : 16deckrantiofficial@gmail.com
फ़ेसबुक : 16 December Kranti Official